अगर कभी आपकी गाड़ी से हो जाए टक्कर तो पैसे देने के बजाए करें ये काम (If you ever get hit by a car, do this instead of paying money)
अगर कभी आपकी गाड़ी से हो जाए टक्कर तो पैसे देने के बजाए करें ये काम (If you ever get hit by a car, do this instead of paying money ) कई बार हम अपनी कार या कोई दूसरा वाहन लेकर कहीं जा रहे हैं तो दूसरे वाहन से टक्कर हो जाती है , इससे दूसरे वाहन में नुकसान पहुंचता या कार में स्क्रैच आ जाता है या कोई घायल हो जाता है तो ऐसी स्थिति में अक्सर दूसरे वाहन का मालिक पैसों की डिमांड करता है और क्षतिपूर्ति के नाम पर ठीक ठाक रकम ले लेता है. हममें से कोई भी इस स्थिति में फंस सकता है , लेकिन जब भी ऐसा हो तो ये अच्छी तरह समझ लें कि अगर दूसरा वाहन मालिक आपसे रकम की डिमांड करे तो उसे कोई पैसा देने की जरूरत ही नही है ऐसी स्थिति में आप कतई मत घबराएं. अगर आपके वाहन का इंश्योरेंस है तो आपको स्पॉट पर कोई समझौता नहीं करना चाहिए. कुछ तय प्रक्रियाओं का पालन करना चाहिए या दूसरी पार्टी को पुलिस के पास चलने को कहना चाहिए. ऐसी स्थिति में आप पर कोई लायबिलिटी नहीं आएगी. अगर आपका वाहन इंश्योर्ड है तो क्षतिपूर्ति का जिम्मा आपकी इंश्योरेस कंपनी का हो जाता हैं इंश्योरेंस कंपनियां इसके लिए कु...