FIR और ZERO FIR में क्या है अंतर? कैसे दर्ज कराते हैं रिपोर्ट
FIR और ZERO FIR में क्या है अंतर ? कैसे दर्ज कराते हैं रिपोर्ट एफआईआर ( FIR) के बारे में तो ज्यादातर सभी जानते हैं। पर क्या आपने जीरो एफआईआर ( Zero FIR) के बारे में सुना है ? आखिर क्या होती है जीरो एफआईआर ? सबसे पहले जानते हैं क्या है एफआईआर एफआईआर यानी फर्स्ट इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट ( First Information Report) एक प्रकार का दस्तावेज होता है , जिसके आधार पर पुलिस अपनी कार्यवाई शुरू करती है , अपराधी को सजा दिलाने के लिए। हिंदी में एफआईआर ( FIR) को प्राथमिकी कहते हैं। बता दें कि अपराध के लिए पुलिस के पास कार्रवाई करने के लिए जो सूचना हम दर्ज कराते हैं उसे प्रथम सूचना रिपोर्ट या प्राथमिकी कहते हैं। एफआईआर ( FIR) में पुलिस आरोपी को वारंट के बिना गिरफ्तार कर सकती है। यह केवल संज्ञेय अपराधों जैसे हत्या , दुष्कर्म , चोरी , हमला आदि में दर्ज की जाती है। एनसीआर (नॉन कॉग्निजेबल रिपोर्ट) क्या होता है असंज्ञेय अपराध जैसे गाली-गलौज जैसी छोटी घटनाओं में पुलिस के पास किसी को वारंट के बिना गिरफ्तार करने का अधिकार नहीं होता है। ऐसे केस को पहले ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के पास भ...