अगर कोई व्यक्ति आपके खिलाफ पुलिस स्टेशन में झूठी शिकायत एफआईआर (FIR) लिखवा दें तो क्या करें
अ गर कोई व्यक्ति आपके खिलाफ पुलिस स्टेशन में झूठी शिकायत एफआईआर ( FIR ) लिखवा दें तो क्या करें हमारे भारत देश में ऐसे लोगों की कमी नहीं जो कानून का दुरुपयोग करना बहुत अच्छी तरह जानते हैं कई बार आपने पढ़ा या सुना होगा कि किस तरह लोगों को झूठी रिपोर्ट लिखाकर उन्हें फंसाने और परेशान करने का काम किया जाता है क्योंकि आज के समय में देखा गया है कि कोई भी अनजान व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति के खिलाफ है। झूठी FIR लिखवा कर उसे किसी गलत इल्जाम में फंसाना चाहता है। और वह इल्जाम उस पर झूठा लगाया जाता है। जबकि उसने कभी उस काम को किया भी नहीं होगा। और इस झूठे केस के कारण आपको अपना पैसा , समय , इज्जत इन सभी का नुकसान उठाना पड़ता है । यदि आपके साथ भी कभी ऐसा होता है तो आप किस तरह से बच सकते हैं। उसके बारे में आपको मैं इस पोस्ट के द्वारा कुछ बातें बता रहा हूं जिससे कि आप अपनी गिरफ्तारी का वारंट भी रुकवा सकते हैं और आप के खिलाफ पुलिस जो छानबीन कर रही है। उसको भी रुकवा सकते हैं। यदि आपके साथ भविष्य में भी ऐसा होता है तो आप किस तरह से बच सकते हैं। जिससे कि आप अपनी गिरफ्तारी...